Hardoi News: माध्यमिक शिक्षक संघ लखनऊ के मंडल अध्यक्ष विधानचंद्र द्विवेदी सेवा निवृत्त हुए

कहा कि कि विधानचंद्र द्विवेदी ने विद्यालय में लगभग 30 वर्ष सेवा की इन्टर जी विज्ञान की वित्त विहीन मान्यता 2017 में आपके प्रयासों से मिली जिससे छात्रों को अन्य जगह नहीं भटक....

Mar 31, 2025 - 21:55
 0  72
Hardoi News: माध्यमिक शिक्षक संघ लखनऊ के मंडल अध्यक्ष विधानचंद्र द्विवेदी सेवा निवृत्त हुए

रिपोर्ट: अम्बरीष कुमार सक्सेना

By INA News Hardoi.

हरदोई: सनातन धर्म इंटर कालेज हरदोई में विद्यालय के जीवविज्ञान शिक्षक एवं उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ लखनऊ के मंडल अध्यक्ष विधानचंद्र द्विवेदी सेवा निवृत्त हुए विदाई समारोह विद्यालय परिवार द्वारा किया गया सर्वप्रथम विधानचंद्र द्विवेदी द्वारा सरस्वती प्रतिमा, विद्यालय के संस्थापक प ओमदत्त शर्मा के चित्र तथा पूर्व प्रबंधक धर्म गज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात विद्यालय प्रधानाचार्य दिवाकर ने विधानचंद्र विधानचंद्र द्विवेदी को अंगवस्त्र एवं रामायण भेंट की कालेज के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं कर्मचारियो ने माला पहनाकर स्वागत किया।

Also Read: Hardoi News: सेवानिवृत्त विकास अधिकारी राजीव नैय्यर की गरिमामयी विदाई, साथ बिताए मधुर पलों को साझा किया

इस अवसर पर शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष एस के मित्तल, वेदप्रकाश अवस्थी, जी जी आई सी प्रधानाचार्य सुमन दि्वेदी, प्रबंध समिति के सदस्य डा प्रभा त कुमार सिंह, उपस्थित रहे वरिष्ठ प्रवक्ता राजबीर सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कि विधानचंद्र द्विवेदी ने विद्यालय में लगभग 30 वर्ष सेवा की इन्टर जी विज्ञान की वित्त विहीन मान्यता 2017 में आपके प्रयासों से मिली जिससे छात्रों को अन्य जगह नहीं भटकना पड़ता है।एस के मित्तल ने कहा कि विधानचंद्र द्विवेदी शिक्षक संघ में भी पूरी निष्ठा से मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं अन्त में प्रधानाचार्य दिवाकर ने कहा कि आप आज सेवा निवृत्त जरूर हो गये लेकिन भविष्य में हम लोगों का मार्ग दर्शन करते हैं यही आशा करते हैं वीरभानु सिंह यादव ने एक विदाई कविता प्रस्तुत की देवेश पांडेय, सन्त राम, अनिल कुमार पाल, संदीप, घनश्याम, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन सत्यम दीक्षित ने किया तथा सहयोग विंदु शेखर, अभिषेक अग्रिहोत्री ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow