Hardoi News: फरियादी की विनती न सुनना SSI को भारी पड़ा, SP ने सस्पेंड किया, कहा कि शिथिलता दर्शाने पर होगी कार्रवाई
उन्होने बड़ी बेरुखी से कहा कि ऐसा करो, बरेली जाओ और वहीं शिकायत करो, क्यों कि मामला वहीं का है।इस मामले की शिकायत SP नीरज कुमार जादौन तक पहुंची। उन्होने जन सुनवाई अधिकारी के ...
By INA News Hardoi.
बरेली में पढ़ने वाला 18 साल का बेटा वापस नहीं लौटा, उनके बेबस पिता ने अपने बेटे को ढूंढते हुए मल्लावां कोतवाली पहुंच गए और वहां के जन सुनवाई अधिकारी (SSI) के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगे। विनती करने लगे, 'साहब। मेरा बेटा बरेली गया था, वहीं से कहीं गायब हो गया। उसका मोबाइल भी बंद है। इतना सुनने के बाद SSI का कहना था कि बरेली जाओ और वहीं शिकायत करों, क्यों वहीं से गायब हुआ है।' बता दें पुलिस के ऐसे बर्ताव की शिकायत SP तक पहुंचने पर तुरंत एक्शन लिया और SSI को निलंबित कर दिया है। मामला मल्लावां कोतवाली के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति का है। जिनका 18 साल का बेटा पढ़ाई-लिखाई के सिलसिले में बरेली गया हुआ था और वहीं से गायब हो गया।
अपने बेटे से किसी भी तरह से संपर्क न हो पाने के कारण अनहोनी से घिरा बाप अपनी फरियाद लेकर कोतवाली पहुंचा। वहां मौजूद SSI नवीन चन्द्र द्विवेदी के आगे हाथ जोड़ कर गिड़गिड़ाने लगे और अपने बेटे को तलाश करने के लिए मदद की भीख मांगी लेकिन जन सुनवाई अधिकारी (एसएसआई) नवीन चन्द्र द्विवेदी को बिल्कुल भी तरस नहीं आया।
उन्होने बड़ी बेरुखी से कहा कि ऐसा करो, बरेली जाओ और वहीं शिकायत करो, क्यों कि मामला वहीं का है।इस मामले की शिकायत SP नीरज कुमार जादौन तक पहुंची। उन्होने जन सुनवाई अधिकारी के ऐसे रवैए पर हैरानी जाहिर की और एक टीम मल्लावां कोतवाली भेजी। SSI नवीन चन्द्र द्विवेदी के इस तरह के बर्ताव के चलते SP ने कड़ा एक्शन लिया और उन्हे निलंबित कर दिया।
Also Read: Sambhal News: किसान की भूमिका में दिखे DM, बच्चों को पढ़ाया फिर चिलचिलाती धूप में गेहूं की फसल काटी
उधर एक्शन में आई पुलिस ने गायब हुए युवक को ढूंढ निकाला। वह कानपुर में मिला। पता चला कि वह युवक ज़हरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ था। एसपी नीरज कुमार जादौन ने साफ़ शब्दों में निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई के माध्यम से आने वाली शिकायतों का भी समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरह से सबंधित अधिकारी निराकरण करें और थाने में आने वाले हर फरियादी की समस्या को सुनें। उन्होंने कहा कि अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही करने या उदासीनता दिखाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध दंडनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?











