Sambhal News: हज यात्रियों के लिए ट्रेनिंग का आयोजन, हज के लिए चयनित यात्रियों का प्रशिक्षण शिविर लगाया

शहर के मौहल्ला ठेर स्थित मदरसा अजमल उल उलुम में जनपद भर से सऊदी अरब में जून में होने वाले हज के लिए चयनित यात्रियों का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जिनमे टीवी के बड़े स्क्रीन के माध्यम से हाजियों को हज करने के दौरान कि...

Apr 9, 2025 - 16:31
 0  114
Sambhal News: हज यात्रियों के लिए ट्रेनिंग का आयोजन, हज के लिए चयनित यात्रियों का प्रशिक्षण शिविर लगाया

Report: उवैस दानिश, सम्भल

By INA News Sambhal.

सम्भल : जिले से इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले चयनित हज यात्रियों के लिए डिजिटल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें हज यात्रा पर जाने वाले लोगो को हज दौरान होने वाले सभी चीजों को विस्तारपूर्वक बताया गया। शहर के मौहल्ला ठेर स्थित मदरसा अजमल उल उलुम में जनपद भर से सऊदी अरब में जून में होने वाले हज के लिए चयनित यात्रियों का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जिनमे टीवी के बड़े स्क्रीन के माध्यम से हाजियों को हज करने के दौरान किन किन नियमो का पालन करना है।क्या क्या अरकान करने हैं। यह सब लोगो को समझाया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में हज ट्रेनर मौलाना वसी अशरफ सहित धार्मिक विद्वानों ने हज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस दौरान मौलाना वसी अशरफ ने अहराम बांधने, अराफात की रवानगी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ने हज के पांच दिन में कब क्या करना इसके लिए एक ट्रेनिंग का आयोजन किया जाएगा।हज ट्रेनर ने उमरा पर कौन-कौन से अरकान करने हैं को विस्तार से बताया। टीवी स्क्रीन पर हज यात्रियों को जगाहें दिखाने के बाद उसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जिसमें हज यात्रियों को विशेष जानकारी हुई। इस दौरान मुफ़्ती आलम रजा नूरी, खलीक अहमद, तकी अशरफ सहित मदरसे का स्टाफ मौजूद रहा।

मौलाना वसी अशरफ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow