Sambhal News: सम्भल से बड़ी खबर- ऐतिहासिक बाबड़ी कुआं की खुदाई फिर होगी चालू, हटाया जा रहा अतिक्रमण। 

ऐतिहासिक बाबड़ी कुआं पर अवैध मकान बनाने पर नगर पालिका ने चौबीस घंटे में मकान को तोड़ने का नोटिस नगर पालिका ने दिया है डीएम ने ऐतिहासिक....

By INA News Desk
Jan 11, 2025 - 12:01
102 Views
Sambhal News: सम्भल से बड़ी खबर- ऐतिहासिक बाबड़ी कुआं की खुदाई फिर होगी चालू, हटाया जा रहा अतिक्रमण। 
डा.राजेंद्र पैंसिया, डीएम सम्भल

रिपोर्ट- उवैस दानिश

ऐतिहासिक बाबड़ी कुआं पर अवैध मकान बनाने पर नगर पालिका ने चौबीस घंटे में मकान को तोड़ने का नोटिस नगर पालिका ने दिया है डीएम ने ऐतिहासिक स्थल से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया वहीं मकान में रह रही महिला ने मकान खाली कर दिया है। मकान में तोड़फोड़ शुरु हो गई है। वही फिर से ऐतिहासिक बाबड़ी कुआं की खुदाई की उम्मीद जागी है।

चंदौसी में बाबड़ी कुआं पर अवैध रूप से मकान बनाने पर नगर पालिका ने मकान मालिक गुलनाज नाम की महिला को नोटिस देकर चौबीस घंटे में निर्माण हटाने का आदेश दिया है। बाबड़ी कुआं पर जानबूझकर अवैध रूप से मकान बनाने का आरोप है। वहीं आदेश का पालन करने पर पालिकाकर्मियों ने दीवार को हटाया है। बाद में महिला ने भी मकान खाली करना शुरु कर दिया है मगर महिला का रोरोकर बुरा हाल है। डीएम भी मौके पर पहुंचे हैं बरसात के पानी को बाबड़ी से बचाने के लिए डीएम ने बाबड़ी पर शेड बनवाने की बात कही। वहीं बाबड़ी से अतिक्रमण हटाने एवं मकान मालिक महिला से मकान को जमीन बेचने वाले प्रापर्टीडीलर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने की बात कही है। वही फिर से ऐतिहासिक बाबड़ी कुआं की खुदाई की उम्मीद जागी है।

डा.राजेंद्र पैंसिया, डीएम सम्भल

गुलनाज, मकान मालिक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow