Hardoi News : अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण शिविर का नवम दिवस योग व सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ सम्पन्न

दिन की शुरुआत विशेष योग सत्र से हुई, जिसमें पतंजलि महिला जिला प्रभारी विनीता पांडे एवं उनकी टीम ने शुक्रवार को उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को योग एवं ...

Jun 13, 2025 - 23:32
 0  47
Hardoi News : अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण शिविर का नवम दिवस योग व सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ सम्पन्न

By INA News Hardoi.

हरदोई : हरदोई के मंगलीपुरवा स्थित छोटेलाल पब्लिक स्कूल में चल रहे 15 दिवसीय महिला सशक्तिकरण शिविर का नवम दिवस आज उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतिभागी महिलाओं और बालिकाओं को इस दिन शारीरिक, मानसिक और सांस्कृतिक सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला।

Also Click : Hardoi News: विश्व रक्तदाता दिवस पर हरदोई में रक्तदान शिविर व जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

दिन की शुरुआत विशेष योग सत्र से हुई, जिसमें पतंजलि महिला जिला प्रभारी विनीता पांडे एवं उनकी टीम ने शुक्रवार को उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को योग एवं प्राणायाम की महत्ता, लाभ एवं तकनीकों से अवगत कराया। उन्होंने तनावमुक्त जीवन शैली और आत्म-संयम की दिशा में योग को एक प्रभावशाली माध्यम बताया।हाथ में दर्द, खून का संचार न होने पर, कमर दर्द, अंगुली शून्य पड़ जाने पर, खून के थक्के जमने पर यह सूक्ष्म आसन करने से निजात पा सकते हैं इस अभ्यास को रोज 15 से 30 आवृतियां अवश्य करें क्योंकि यह आपके लिए वरदान साबित हो सकता है।
अन्य प्रमुख प्रशिक्षण सत्रों में शामिल रहीं:

  • सिलाई कक्षा में प्रशिक्षिका नैन्सी गुप्ता ने अखबार पर कुर्ते की कटिंग की विधि सिखाई।
    ब्यूटी पार्लर सत्र में संध्या श्रीवास्तव ने हेयर स्टाइलिंग की आधुनिक तकनीकें सिखाईं।
    मेहंदी प्रशिक्षण में भी संध्या श्रीवास्तव द्वारा हाथों में पारंपरिक व आकर्षक बूटियाँ बनाने का अभ्यास कराया गया।
    ढोलक कक्षा में प्रशिक्षक राममूर्ति ने गीतों की ताल पर ढोलक की थाप का अभ्यास करवाया।
    मार्शल आर्ट सत्र में अनुराग गुप्ता ने बच्चों को पिरामिड की एडवांस रचना एवं समूह संतुलन की विधियाँ सिखाईं।
    नृत्य सत्र में प्रशिक्षक शिवाय श्रीवास्तव ने "नवरस" विषय पर आधारित भाव-भंगिमाओं एवं नृत्य संयोजन का प्रशिक्षण दिया।

अस्तित्व फाउंडेशन की अध्यक्ष  रिचा गुप्ता ने जानकारी दी कि, "यह शिविर महिलाओं व बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त पहल है। आगामी दिनों में आत्मरक्षा, योग, और रचनात्मक कलाओं से जुड़ी विशेष कक्षाएँ भी आयोजित की जाएंगी।" इस अवसर पर लक्ष्मी, किरण, मीनाक्षी, गीता, मन्जूषा सहित अनेक महिलाएं और प्रतिभागी उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow