Hardoi News: कुसुम खोर गंगा पुल पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया, बिना हेलमेट वाहन चालकों पर कार्रवाई हुयी

चेकिंग अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष मोहनलाल और उप-निरीक्षक अनुराग सिंह ने किया, जिन्होंने अपनी पुलिस टीम के साथ मिलकर दोपहिया और अन्य वाहनों की गहन जांच की। अभियान ...

Jul 2, 2025 - 21:33
 0  76
Hardoi News: कुसुम खोर गंगा पुल पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया, बिना हेलमेट वाहन चालकों पर कार्रवाई हुयी

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

By INA News Hardoi.

हरदोई : जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इसी कड़ी में 2 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में अरवल थाना पुलिस ने श्रीमऊ और कन्नौज-हरदोई सीमा पर स्थित कुसुम खोर गंगा पुल पर एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना था, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और जीवन सुरक्षा सुनिश्चित हो। 

चेकिंग अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष मोहनलाल और उप-निरीक्षक अनुराग सिंह ने किया, जिन्होंने अपनी पुलिस टीम के साथ मिलकर दोपहिया और अन्य वाहनों की गहन जांच की। अभियान के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर ध्यान केंद्रित किया। जैसे ही पुलिस ने चेकिंग शुरू की, कुछ वाहन चालक पुलिस को देखकर अपने गंतव्य की ओर जाने के बजाय वापस लौट गए, जबकि कुछ ने सड़क किनारे वाहन खड़ा कर पुलिस के जाने का इंतजार करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। 

पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के चालान काटे। साथ ही, पुलिस ने चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। इस अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि जिले में यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित हो और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Also Click : Hardoi News : हरदोई में DM व SP ने मोहर्रम और श्रावण मास की तैयारियों के लिए कर्बला और जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, निर्देश दिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow