Hardoi : पचदेवरा पुलिस ने मारपीट और फायरिंग कर घायल करने के आरोपी को अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार किया
पीड़ित अशोक कुमार पुत्र प्रेम बिहारी निवासी ग्राम वसितनगर थाना शाहाबाद जनपद हरदोई ने थाने में तहरीर दी थी कि राज पाण्डेय और तीन अन्य अभियुक्तों ने उसके पु
हरदोई जिले के थाना पचदेवरा पुलिस ने गाली-गलौज, मारपीट और तमंचे से फायर कर घायल करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त राज पाण्डेय पुत्र राजेश निवासी ग्राम किलकिली थाना पाली जनपद हरदोई है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया।
पीड़ित अशोक कुमार पुत्र प्रेम बिहारी निवासी ग्राम वसितनगर थाना शाहाबाद जनपद हरदोई ने थाने में तहरीर दी थी कि राज पाण्डेय और तीन अन्य अभियुक्तों ने उसके पुत्र पंकज के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा तमंचे से फायर कर उसे घायल कर दिया। इस मामले में थाना पचदेवरा में मुकदमा संख्या 207/25 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत चार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राज पाण्डेय को 100 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। सभी कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
इस कार्रवाई में थाना पचदेवरा की टीम सक्रिय रही। टीम में उप निरीक्षक अविनाश पाठक, कांस्टेबल नेत्रपाल, कांस्टेबल विशाल चौधरी और कांस्टेबल विवेक त्यागी शामिल थे। पुलिस ने कहा कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?