Hardoi : अरवल में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच शुरू

सूचना मिलते ही कार्यवाहक थानाध्यक्ष अमित सिंह, उपनिरीक्षक अभय सिंह, दीवान बीरन सिंह, कांस्टेबल दिगमोहन और राकेश पाल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घट

By INA News Desk
Sep 17, 2025 - 20:28
44 Views
Hardoi : अरवल में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
अरवल में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
Advertisement
Advertisement

हरदोई : अरवल थाना क्षेत्र के श्रीमऊ गांव में श्रीमऊ-सांडी मार्ग पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नन्हे पुत्र लाखन, निवासी ग्राम श्रीमऊ, थाना अरवल के रूप में हुई। सुबह सड़क से गुजरने वाले लोगों ने शव देखा और परिवार वालों के साथ-साथ पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कार्यवाहक थानाध्यक्ष अमित सिंह, उपनिरीक्षक अभय सिंह, दीवान बीरन सिंह, कांस्टेबल दिगमोहन और राकेश पाल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लिया। मृतक के पिता ने बताया कि नन्हे का गांव के कुछ लोगों के साथ सब्जी बेचने को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस विवाद के चलते कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया हो सकता है। हालांकि, कार्यवाहक थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला शराब की अधिक मात्रा के कारण मौत का प्रतीत हो रहा है। परिवार वालों ने अभी किसी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की है।

नन्हे अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था और अविवाहित था। उसकी मौत से परिवार में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

Also Click : Uttrakhand : स्वास्थ्य टीम ने दोराहा स्थित अस्पताल को किया सील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement