Hardoi : कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, दीपावली व झाड़ी शाह उर्स मेले पर शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाये रखने की अपील 

एसडीएम नारायणी भाटिया ने कहा कि त्योहारों पर शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी धर्मों के लोग परंपरागत गंगा-जमुनी संस्कृति

Oct 11, 2025 - 21:42
 0  78
Hardoi : कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, दीपावली व झाड़ी शाह उर्स मेले पर शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाये रखने की अपील 
Hardoi : कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, दीपावली व झाड़ी शाह उर्स मेले पर शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाये रखने की अपील 

Report : मुकेश सिंह

संडीला/हरदोई। आगामी दीपावली, भैया दूज एवं संडीला के ऐतिहासिक झाड़ी शाह उर्स मेले के शांतिपूर्ण एवं सकुशल आयोजन को लेकर शनिवार को संडीला कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी संडीला नारायणी भाटिया एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की।

एसडीएम नारायणी भाटिया ने कहा कि त्योहारों पर शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी धर्मों के लोग परंपरागत गंगा-जमुनी संस्कृति को जीवंत रखें। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना केवल प्रशासन नहीं बल्कि सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। सीओ संतोष कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि खुराफाती तत्वों या सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। झाड़ी शाह मेले में सभी कार्यक्रमों की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी और मेले परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।संडीला कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि सभी जुलूसों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी, जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के लिए विशेष सेल गठित किया गया है, जो हर गतिविधि पर निगाह रखेगा।
बैठक में तहसीलदार, एसडीओ बिजली विभाग, नगर पालिका प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सभासद, दोनों समुदायों के धर्मगुरु, गणमान्य नागरिक व मेला अध्यक्ष मो. शाहनवाज आलम मौजूद रहे। मेला समिति द्वारा रखी गई मांगों को अधिकारियों ने ध्यानपूर्वक सुना और समाधान का आश्वासन दिया।

उप जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि अपनी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएं नगर पालिका को साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये l 
बैठक में हसन मक्की, सभासद अजय द्विवेदी,अबू तालिब, सोनू, बस अड्डा चौकी इंचार्ज के.के यादव, कस्बा प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादब, उपनिरीक्षक बलवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दीपावली पर्व के दृष्टिगत विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow