Hardoi : हरदोई कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का लाइव प्रसारण
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई। इसमें डॉ. पंकज नौटियाल ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के लक्ष्य, चलाने के तरीके और किसानों को मिलने वाले फा
हरदोई : केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के संचालन में चलने वाले कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई द्वितीय में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, दालों पर आत्मनिर्भरता मिशन और अन्य कृषि योजनाओं के शुभारंभ पर बड़ा कार्यक्रम हुआ। इसका मकसद किसानों को नई कृषि योजनाओं, तकनीकी बदलावों और स्वावलंबी खेती की दिशा में मजबूत बनाना था।
नई दिल्ली के एनएएससी कॉम्प्लेक्स से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजनाओं का राष्ट्रीय शुभारंभ किया। इसका सीधा प्रसारण केंद्र के परिसर में दिखाया गया। जिले भर से 350 से ज्यादा किसान, महिला किसान, जनप्रतिनिधि, कृषि वैज्ञानिक, स्वयं सहायता समूह और स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई। इसमें डॉ. पंकज नौटियाल ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के लक्ष्य, चलाने के तरीके और किसानों को मिलने वाले फायदों की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र के निदेशक डॉ. राजेंद्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है।
इसके बाद रबी फसलों की बेहतर तकनीकों पर तकनीकी सत्र चला। किसानों को पोषक तत्व प्रबंधन, पानी बचाने और मिट्टी के स्वास्थ्य सुधार की वैज्ञानिक जानकारी दी गई। इनपुट वितरण में चुने गए किसानों को बीज और कृषि सामग्री दी गई।
प्राकृतिक खेती पर खास सत्र में जैविक खाद, कीट नियंत्रण और खर्च कम करने की तकनीकों के बारे में बताया गया। दोपहर को तिलहनी फसलों की बेहतर तकनीक और सरकारी मदद की योजनाओं पर विस्तार से बात हुई। किसानों को राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली, किसान शिकायत निवारण पोर्टल, जीएसटी छूट और केंद्र व राज्य सरकार की मुख्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में किसानों ने केंद्र की प्रदर्शन इकाइयों और मॉडल प्राकृतिक खेती फार्म का दौरा किया। वैज्ञानिकों ने फसल प्रदर्शन, मिट्टी-पानी संरक्षण तकनीक और आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल का दिखाया।
समापन सत्र में डॉ. अंजली साहू ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और किसानों को धन्यवाद दिया। संचालन डॉ. मोहित सिंह ने किया। कार्यक्रम की सफलता में डॉ. त्रिलोकी सिंह, डॉ. त्रिलोक नाथ राय, थांगा अनूस्या सहित केंद्र की टीम, कृषि विभाग के अधिकारी और महिला किसान समूहों का बड़ा योगदान रहा।
Also Click : Lucknow : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दीपावली पर्व के दृष्टिगत विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित
What's Your Reaction?











