Hardoi : आग लगाने के प्रयास में युवक झुलसा, जिला अस्पताल में इलाज जारी
जिले के कोतवाली थाना देहात क्षेत्र में आग लगाने के प्रयास में एक युवक झुलस गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की सहायता से उसे इलाज के लिए जिला
जिले के कोतवाली थाना देहात क्षेत्र में आग लगाने के प्रयास में एक युवक झुलस गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की सहायता से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, कोतवाली देहात इलाके के गांव बरगावां निवासी राघवेंद्र पत्र राघवेंद्र ने दो अज्ञात युवकों के साथ इटौली पुल के पास पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया।
जिसमें वह बुरी तरह झुलस गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस द्वारा तफ्तीश करने पर मालूम हुआ कि राघवेंद्र ने अपने एक मित्र को किसी अन्य युवक के साथ देख लिया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। बहरहाल, पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
What's Your Reaction?











