Hardoi : शाहाबाद में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस सहित आला अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने फील्ड यूनिट की सहायता से आव
शाहाबाद थाना क्षेत्र इलाके के एक गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मचा गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर फील्ड यूनिट की सहायता से साक्ष्य एकत्रित किये और शव को शवगृह भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, बीते 2 नवंबर को थाना शाहाबाद पर सूचना मिली कि शाहाबाद के गांव उधरनपुर में एक गन्ने के खेत में अज्ञात शव मिला।
पुलिस सहित आला अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने फील्ड यूनिट की सहायता से आवश्यक निरीक्षण कर साक्ष्य इकट्ठा किए। इस मामले में लोगों से जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है।
What's Your Reaction?