Hardoi News: हरदोई पुलिस को मिली बड़ी सफलता- गुमशुदा 03 वर्षीय बालक को किया सकुशल बरामद, बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के 03 अभियुक्त गिरफ्तार। 

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन (Neeraj Kumar Jadoun) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अवगत कराया की बीती 21 फरवरी को ग्राम गौरीकलां ...

By INA News Desk
Mar 19, 2025 - 14:02
310 Views
Hardoi News: हरदोई पुलिस को मिली बड़ी सफलता- गुमशुदा 03 वर्षीय बालक को किया सकुशल बरामद, बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के 03 अभियुक्त गिरफ्तार। 

Vijay laxmi singh Jadoun

अतरौली/ हरदोई। पुलिस द्वारा चलाए गए "ऑपरेशन स्माइल" अभियान के तहत एक तीन वर्षीय बालक को बरामद कर पुलिस ने एक महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अवगत कराया की बीती 21 फरवरी को ग्राम गौरीकलां थाना अतरौली से एक तीन वर्षीय बच्चा गायब होने की सूचना स्थानीय पुलिस को प्राप्त हुई थी। 

एसएसपी पूर्वी नृपेंद्र सिंह के साथ तीन वर्षीय बालक व हैदराबाद पुलिस अधिकारी 

आपको बता दें कि एसएसपी पूर्वी नृपेंद्र सिंह के नेतृत्व में घटना के संबंध में एक टीम का गठन किया गया और बच्चों का पता लगाया जाने लगा। पुलिस को जानकारी मिली कि ऐसी ही घटना सीतापुर के बिसवां तथा अटरिया क्षेत्र से भी एक-एक बच्चा गायब हुआ था। घटना के तार जोड़ने पर पता चला की यह बच्चे सीतापुर निवासी अभय वर्मा एवं उमाशंकर सहित दिल्ली की एक महिला सोनिया द्वारा तीनों बच्चे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के विभिन्न स्थानों पर बेचे गए हैं।

बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्त में 

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा बताया गया कि एक बच्चा 2,40,000 रुपए दूसरा 10,000 एवं तीसरा बच्चा 2,71,000 में बेचा गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसएसपी पूर्वी सहित पूरी टीम को हैदराबाद भेजा गया, जहां पुलिस हैदराबाद पुलिस में कार्यरत पुलिस अधीक्षक के सहपाठी डॉक्टर संग्राम सिंह पाटिल एवं डॉक्टर मल्लिका गर्ग द्वारा पूरे अभियान में विशेष सहायता कर अभियान को सफल बनाने का कार्य किया गया। पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अतरौली निवासी बच्चों को फ्लाइट द्वारा सकुशल लाया गया।

बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द 

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि बाकी के दो बच्चे जो सीतापुर से गायब हुए हैं, उन्हें भी शीघ्र बरामद कर उनके परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा। साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरी पुलिस टीम को₹25000 का नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा भी की गई। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने यह भी बताया की घटना में शामिल और तीन महिलाएं जिनका नाम हसीना, बिजली एवं शारदा जो आंध्र प्रदेश की निवासी हैं, उनको भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

विडियो - https://www.facebook.com/share/r/1CZGCMevLz/?mibextid=D5vuiz

नीरज कुमार जादौन, पुलिस अधीक्षक हरदोई 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow