Hardoi Police Transfers: 4 निरीक्षकों सहित 7 पुलिसकर्मियों का तबादला

उपनिरीक्षक विजय कुमार शुक्ला को थाना टड़ियावां से चौकी प्रभारी जहानीखेड़ा थाना पिहानी की जिम्मेदारी दी गयी तो वहीं हेड कांस्टेबल विवेक उपाध्याय व कवीश कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से गोपनीय कार्यालय भेजा गया।

By INA News Desk
Nov 3, 2024 - 23:52
99 Views
Hardoi Police Transfers: 4 निरीक्षकों सहित 7 पुलिसकर्मियों का तबादला

Hardoi News INA.
एसपी नीरज कुमार जादौन के आदेश पर 4 निरीक्षकों सहित 7 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया। इस क्रम में निरीक्षकों में संजय त्यागी को प्रभारी रिट सेल से अतिरिक्त निरीक्षक थाना पिहानी, अनिल यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी रिट सेल, शेषनाथ सिंह को प्रभारी चुनाव सेल से प्रभारी चुनाव/वीआईपी सेल, ओम प्रकाश सरोज को अतिरिक्त निरीक्षक थाना टड़ियावां से अतिरिक्त निरीक्षक साइबर थाना भेजा गया। उपनिरीक्षक विजय कुमार शुक्ला को थाना टड़ियावां से चौकी प्रभारी जहानीखेड़ा थाना पिहानी की जिम्मेदारी दी गयी तो वहीं हेड कांस्टेबल विवेक उपाध्याय व कवीश कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से गोपनीय कार्यालय भेजा गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow