Hardoi: हरदोई में बारिश के दौरान कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर युवक की मौत; पत्नी-बेटी गंभीर

हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के बंदरहिया बंजारन पुरवा में सोमवार देर रात बारिश के चलते झोपड़ी की कच्ची दीवार ढह गई। हादसे

Aug 20, 2026 - 12:06
8 Views
Hardoi: हरदोई में बारिश के दौरान कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर युवक की मौत; पत्नी-बेटी गंभीर
ज़लील मृतक का भाई

हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के बंदरहिया बंजारन पुरवा में सोमवार देर रात बारिश के चलते झोपड़ी की कच्ची दीवार ढह गई। हादसे में मलबे में दबकर 35 वर्षीय महबूब की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नफीसा (33) और 18 माह की बेटी निशा गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने तीनों को मलबे से निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महबूब को मृत घोषित कर दिया। 

वीओ_ परिजनों के मुताबिक, पिछले दो दिनों से लगातार बारिश के कारण झोपड़ी की दीवारें कमजोर हो गई थीं। हादसे से कुछ देर पहले महबूब के पांच वर्षीय बेटे रजा हुसैन और तीन वर्षीय बेटी खैरुन्निसा लघुशंका के लिए बाहर गए थे। नफीसा दोनों बच्चों को बाहर छोड़कर 18 माह की बेटी के रोने पर झोपड़ी के अंदर आईं। इसी दौरान जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई और महबूब, नफीसा व निशा मलबे में दब गए।

आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। नफीसा और निशा का इलाज जारी है और दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक के मौसेरे भाई जलील ने बताया कि महबूब ने दो साल पहले सरकारी आवास के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक आवास नहीं मिला। महबूब चूड़ी की फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे।

Also Read- Hathras News: हाथरस में टीबी मुक्त भारत अभियान को गति, 25 मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली किट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow