Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं

Aug 20, 2026 - 11:46
7 Views
Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा ई-रिक्शों के अनियंत्रित संचालन से उत्पन्न जाम की समस्या सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित ई-रिक्शों का अलग-अलग आंकड़ा तैयार किया जाए। विगत 5 वर्षो मे कितने ई-रिक्शों की बिक्री हुई, कितने पंजीकृत हुए, वर्तमान में कितने ई-रिक्शा पंजीकृत हैं तथा कितने वाहनों की फिटनेस नहीं कराई गई है, इसका विस्तृत ब्यौरा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ई-रिक्शों के बेतरतीब संचालन एवं खड़े होने से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसके लिए उपयुक्त स्थानों को चिन्हित कर रिक्शा/ई-रिक्शा स्टैंड निर्धारित किए जाएं तथा निर्धारित स्थान के अलावा सड़क पर वाहन खड़ा करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हाईवे पर ई-रिक्शों का संचालन न होने दिया जाए। संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ई-रिक्शा निर्धारित एवं सुरक्षित मार्गों पर ही संचालित हों। हाईवे पर ई-रिक्शा संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यातायात बाधित करने वाली गतिविधियों को हटाने तथा व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। वेडिंग जोन के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले कार्यों को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में हिट एंड रन की घटनाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करने, घटनाओं की प्रभावी निगरानी एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला खनन अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दोनों अधिकारियों को बैठक में अनुपस्थित रहने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि महत्वपूर्ण शासकीय बैठकों में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित होनी चाहिए तथा दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने जनपद के ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही कराने के निर्देश दिए। सड़क संकेतक, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण, पार्किंग एवं सड़क की स्थिति में आवश्यक सुधार कराने को कहा गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सड़कों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराई जाए। उन्होंने कहा कि झाड़ियों के कारण सड़क पर दृश्यता प्रभावित होती है, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ती है। संबंधित विभाग नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने अवैध ढाबों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई न किए जाने पर परियोजना निदेशक, एनएचएआई, लखनऊ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अवैध ढाबों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। रिपोर्ट में कितने ढाबों को नोटिस जारी किए गए, कितने अवैध ढाबे हटाए गए तथा कितने के विरुद्ध कार्रवाई की गई।  बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सिओं सिटी तथा सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

Also Read- Hathras News: हाथरस में टीबी मुक्त भारत अभियान को गति, 25 मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली किट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow