Hardoi : हरदोई में बिजगवां ड्रेन का जीर्णोद्धार शुरू, मंत्री नितिन अग्रवाल ने भूमि पूजन किया

यह ड्रेन पिपरी गांव के पास से शुरू होकर जतुली गांव के पास सई नदी में मिलती है। जलभराव की समस्या से जतुली, कुर्सेली, सधानावा, मवैया, लामी, बिजगवां सिकंदरपुर समेत करीब 20 से 25 गांव प्रभावित रहते थे। इन इलाकों में 20 हजार एकड़ खेती योग्य जमीन पा

May 31, 2026 - 14:08
 0  3
Hardoi : हरदोई में बिजगवां ड्रेन का जीर्णोद्धार शुरू, मंत्री नितिन अग्रवाल ने भूमि पूजन किया
Hardoi : हरदोई में बिजगवां ड्रेन का जीर्णोद्धार शुरू, मंत्री नितिन अग्रवाल ने भूमि पूजन किया

जनपद हरदोई के सदर विधानसभा क्षेत्र में आबकारी और मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने बिजगवां ड्रेन के पुनर्स्थापना कार्य का भूमि पूजन किया। इस ड्रेन की लंबाई 22.4 किलोमीटर है और इसमें 700 क्यूसेक पानी का बहाव हो सकेगा। पूरे काम की लागत 133.19 लाख रुपये है।

यह ड्रेन पिपरी गांव के पास से शुरू होकर जतुली गांव के पास सई नदी में मिलती है। जलभराव की समस्या से जतुली, कुर्सेली, सधानावा, मवैया, लामी, बिजगवां सिकंदरपुर समेत करीब 20 से 25 गांव प्रभावित रहते थे। इन इलाकों में 20 हजार एकड़ खेती योग्य जमीन पानी में डूब जाती थी।

काम पूरा होने पर 20 हजार एकड़ भूमि को पानी से बचाया जा सकेगा और लगभग 25 हजार लोगों को फायदा पहुंचेगा। मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेन की सफाई का काम अच्छी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए।

इस मौके पर शशांक सिंह, राजीव सिंह टेनी, रामसेवक वर्मा, अजय कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Deoband : हल्की बारिश से जलभराव, त्योहार की रात सड़कों पर पानी भरने से लोगों में नाराजगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow