UP News: हरदोई के ग्रामीण क्षेत्रों में सेहत की हरियाली, 19 विकास खंडों में बनीं 233 औषधि वाटिकाएं

हरदोई में स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 19 विकास खंडों में 233 औषधि वाटिकाएं स्थापित की गईं। सहजन और आंवला के पौधे लगाए गए।

Aug 17, 2026 - 21:43
8 Views
UP News: हरदोई के ग्रामीण क्षेत्रों में सेहत की हरियाली, 19 विकास खंडों में बनीं 233 औषधि वाटिकाएं

हरदोई के गांवों में तैयार हुईं 233 औषधि वाटिकाएं, सहजन और आंवला के पौधों से संवरेगा स्वास्थ्य

ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण को शुद्ध रखने के उद्देश्य से हरदोई जिले में व्यापक स्तर पर औषधि वाटिकाओं का निर्माण किया गया है

जिला प्रशासन की विशेष पहल के तहत ग्राम पंचायत सचिव स्तर पर औषधि वाटिका तैयार करने का लक्ष्य तय किया गया था

इस अभियान के अंतर्गत जिले के 19 विकास खंडों में 233 औषधि वाटिकाओं की शुरुआत कर सहजन, आंवला और नींबू जैसे गुणकारी व औषधीय पौधे रोपे गए

इन औषधीय पौधों के रोपण से आसपास का वातावरण शुद्ध होने के साथ प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी

साथ ही ग्रामीण परिवेश में रहने वाली युवा पीढ़ी को पारंपरिक पौधों के औषधीय गुणों और उनके घरेलू उपयोग की जानकारी मिल सकेगी

प्राकृतिक पौधों की उपलब्धता से लोगों को साधारण बीमारियों में महंगी दवाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और घर के नजदीक ही प्राथमिक स्तर पर प्राकृतिक उपचार की सुविधा मिल सकेगी 

विकास खंडवार आंकड़ों के अनुसार अहिरोरी में 15, बावन में 14, बेहंदर में 16, भरावन में 12, भरखनी में 8, बिलग्राम में 10, हरियावां में 11, हरपालपुर में 12, कछौना में 9, कोथावां में 11, माधौगंज में 10, मल्लावां में 11, पिहानी में 14, सांडी में 13, संडीला में 15, शाहाबाद में 11, सुरसा में 15, टड़ियावां में 13 और टोडरपुर में 13 औषधि वाटिकाएं स्थापित की गई हैं। स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों और संबंधित कर्मियों ने इन पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया

Also Click : Sitapur: रेखा वर्मा तीसरी बार बनीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अटल चौक पर जश्न का माहौल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow