Hardoi : अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) की अध्यक्षता में गोष्ठी सम्पन्न, शांति-सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने का आह्वान

व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर विशेष चर्चा की गई, जिसमें दुकानों और बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर बल दिया गया। प्रशासन ने व्यापारियों से सुरक्षा मान

Aug 8, 2025 - 23:12
 0  52
Hardoi : अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) की अध्यक्षता में गोष्ठी सम्पन्न, शांति-सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने का आह्वान
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) की अध्यक्षता में गोष्ठी सम्पन्न, शांति-सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने का आह्वान

Report : मुकेश सिंह

संडीला (हरदोई) : आगामी त्योहारों के मद्देनज़र थाना संडीला सर्किल में एक अहम गोष्ठी का आयोजन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र  कुमार  (पूर्वी)  ने की। इस बैठक में क्षेत्र के व्यापारियों, सभासदों एवं संभ्रांत नागरिकों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी को भाईचारा बनाए रखने की सलाह दी तथा किसी भी तरह की अफवाहों से सतर्क रहने को कहा।व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर विशेष चर्चा की गई, जिसमें दुकानों और बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर बल दिया गया। प्रशासन ने व्यापारियों से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की और कहा कि हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा।

अपर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों को त्योहारों की शुभकामनाएं दीं और कहा कि शांति, सहयोग एवं सतर्कता से ही समाज में सौहार्द बना रह सकता है। बैठक में सीओ संडीला संतोष सिंह, संडीला कोतवाल विद्यासागर पाल,अतरौली कोतवाल मारकंडेय सिंह, कासिमपुर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार  समेत बड़ी संख्या में संभ्रांत लोगों ने परस्पर सहयोग के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।

Also Click : Deoband : द दून वैली की छात्राओं ने डी०आई०जी० (सहारनपुर) को बांधी राखी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow