Hardoi : हरदोई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर विचार गोष्ठी, पौधरोपण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू किया। समाजसेवी सुधीर पाल ने युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने के लि
हरदोई। मेरा युवा भारत हरदोई के तत्वावधान में 25 सितंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर विकास खंड भरखनी के आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भावर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें उनके जीवन और कार्यों पर चर्चा, स्वच्छता जागरूकता, विचार गोष्ठी, पौधरोपण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू किया। समाजसेवी सुधीर पाल ने युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया और उनकी विचारधारा के बारे में बताया। पंडित दीनदयाल ने कहा था कि विकास तभी संभव है, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचे। उनकी 'वासुदेव कुटुंब' की अवधारणा थी कि पूरा विश्व एक परिवार की तरह है।
कार्यक्रम में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता शपथ दिलाई गई। 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौधरोपण भी किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक और युवा मंडल अध्यक्ष पकरा रिपुदमन सिंह ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर आभार व्यक्त किया।
Also Click : Sitapur : बीएसए व प्रधानाध्यापक के मध्य हुई मारपीट को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक
What's Your Reaction?











