Hardoi : पुलिस अधीक्षक ने बाजार व रेलवे स्टेशन पर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक ने थाना जीआरपी हरदोई का अचानक निरीक्षण किया। वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अभिलेखों की जांच की। संबंधित कर्मियों को आवश्यक नि
हरदोई : पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने जनपद में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के लिए थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के मुख्य बाजार और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की।
जीआरपी और आरपीएफ पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन का भी दौरा किया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। पुलिस अधीक्षक ने थाना जीआरपी हरदोई का अचानक निरीक्षण किया।
वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अभिलेखों की जांच की। संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन पर लगी जीआरपी महिला हेल्प डेस्क का भी दौरा किया। हेल्प डेस्क की सुविधाओं की पड़ताल की गई।
महिला सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए पुलिस अधीक्षक ने अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत रेलवे स्टेशन पर लगातार जांच चलाने को कहा।
इस अभियान का लक्ष्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण है। गश्त से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा।
Also Click : Sambhal : महिला टीचर पर एसिड अटैक की साजिश का खुलासा, मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार
What's Your Reaction?