Hardoi : 16 दिवसीय 12वें महालक्ष्मी पूजन अनुष्ठान व यज्ञ महोत्सव का भव्य समापन हुआ

पूर्ण कार्यक्रम श्री महालक्ष्मी मंडल रेलवेगंज हरदोई के तत्वावधान में हुआ। बता दें कि यह आयोजन गत 11 वर्षों से अनवरत हो रहा है। इसी क्रम में 31 अगस्त को मूर्ति आगम

Sep 15, 2025 - 23:36
Sep 16, 2025 - 00:31
 0  35
Hardoi : 16 दिवसीय 12वें महालक्ष्मी पूजन अनुष्ठान व यज्ञ महोत्सव का भव्य समापन हुआ
16 दिवसीय 12वें महालक्ष्मी पूजन अनुष्ठान व यज्ञ महोत्सव का भव्य समापन हुआ

31 अगस्त 2025 से शुरू होकर 15 सितंबर 2025 तक आयोजित 16 दिवसीय महालक्ष्मी पूजन अनुष्ठान व यज्ञ महोत्सव का भव्य समापन विभिन्न पूजन क्रमों व विशाल भंडारे के साथ हुआ। यह आयोजन शहर के रेल्वेगंज स्थित शिव मंदिर में किया गया था। इससे पहले समापन दिवस की शुरुआत विशाल शोभायात्रा से हुई। पूर्ण कार्यक्रम श्री महालक्ष्मी मंडल रेलवेगंज हरदोई के तत्वावधान में हुआ।बता दें कि यह आयोजन गत 11 वर्षों से अनवरत हो रहा है। इसी क्रम में 31 अगस्त को मूर्ति आगमन व स्थापना कार्यक्रम व पूजन के साथ इसकी शुरुआत हुई थी। 9 सितंबर 2025 को अग्नि देव प्राकट्य व हवन शुरू हुआ था। 14 सितंबर को इसी क्रम में दीपदान व महाभोग का आयोजन किया गया था। जबकि अंतिम दिवस 15 सितंबर को हवन, पूर्णाहुति, कन्याभोज, शोभायात्रा सहित विशाल भंडारे के आयोजन के साथ 16 दिवसीय कार्यक्रम का भव्य समापन किया गया। इससे पूर्व अंतिम दिवस शोभायात्रा शिव मंदिर से आरंभ होकर सई नदी मेडिकल के सामने मंगलेश्वर महादेव तक निकाली गई, जहां विसर्जन किया गया।

Also Click : Lucknow : पंचायती राज विभाग और आईआईएम लखनऊ के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा प्रशासनिक, वित्तीय और तकनीकी प्रशिक्षण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow