Hardoi : हरदोई में यातायात जागरूकता अभियान, 646 वाहनों से 9.27 लाख का जुर्माना वसूला
अभियान में लोगों को बताया गया कि बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलाएं, तीन सवारी न बैठाएं, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं और नशे में गाड़ी न चला
हरदोई। सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर-यातायात की अगुवाई में कोतवाली शहर पुलिस ने शहर के विभिन्न चौराहों पर विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने वाहन चालकों और आम लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
अभियान में लोगों को बताया गया कि बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलाएं, तीन सवारी न बैठाएं, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं और नशे में गाड़ी न चलाएं। जगह-जगह पंपलेट बांटे गए और जागरूकता कार्यशाला भी की गई।
इसी अभियान में विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर कुल 646 वाहनों के चालानों से 9 लाख 27 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
यातायात पुलिस ने मुख्य रूप से ये कार्रवाई की :
- हेलमेट न लगाने पर 414 चालान
- सीट बेल्ट न लगाने पर 30 चालान
- नो पार्किंग में 61 चालान
- तीन सवारी बैठाने पर 36 चालान
- बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 47 चालान
- अन्य नियमों के उल्लंघन पर बाकी चालान
इसके साथ ही पुलिस ने 143 वाहनों पर रिफ्लेक्टर और फॉग लाइट लगवाई तथा 12 कार्यशालाएं आयोजित कीं।
पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा माह के तहत पूरे नवंबर में ऐसे अभियान चलते रहेंगे ताकि दुर्घटनाएं कम हों और लोग नियमों का पालन करें। जनपद में यातायात व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?











