Hardoi : मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला प्रधानों का प्रशिक्षण शुरू

महिला सुरक्षा, विकास, ग्राम पंचायत में उनकी भागीदारी और महिला हित में काम करने की विस्तृत जानकारी दी गई। बाद में ग्राम पंचायत में महिला प्रधानों के अधिकारों और उनके कामकाज के बारे में

By INA News Desk
Oct 14, 2025 - 20:35
46 Views
Hardoi : मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला प्रधानों का प्रशिक्षण शुरू
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला प्रधानों का प्रशिक्षण शुरू

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत राष्ट्रीय ग्राम स्वराज के सशक्त पंचायत नेत्री अभियान का तीन दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में महिला प्रधानों को विशेष जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का आगाज डीपीआरओ विनय कुमार सिंह और महिला प्रधानों ने मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर और पुष्प अर्पित करके किया। इसके बाद सभी को किट बांटी गई। इस दौरान महिला सशक्तिकरण पर ध्यान दिया गया।

महिला सुरक्षा, विकास, ग्राम पंचायत में उनकी भागीदारी और महिला हित में काम करने की विस्तृत जानकारी दी गई। बाद में ग्राम पंचायत में महिला प्रधानों के अधिकारों और उनके कामकाज के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में डीसी ज्योतिष दिवाकर, नंदिनी गुप्ता और दिव्या ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में सभी विकास खंडों से 70 महिला प्रधान मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow