Hardoi : हरदोई में सड़क सुरक्षा महानवांबर अभियान के तहत 812 वाहनों का चालान, 12 लाख से ज्यादा जुर्माना

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी और पूर्वी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर और आरटीओ के नेतृत्व में कोतवाली शहर क्षेत्र

By INA News Desk
Nov 16, 2025 - 23:19
23 Views
Hardoi : हरदोई में सड़क सुरक्षा महानवांबर अभियान के तहत 812 वाहनों का चालान, 12 लाख से ज्यादा जुर्माना
Hardoi : हरदोई में सड़क सुरक्षा महानवांबर अभियान के तहत 812 वाहनों का चालान, 12 लाख से ज्यादा जुर्माना

हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर 1 नवंबर से 30 नवंबर तक चल रहे सड़क सुरक्षा महानवांबर अभियान के तहत जनपद में यातायात नियमों का पालन कराने और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी और पूर्वी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर और आरटीओ के नेतृत्व में कोतवाली शहर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर आरटीओ पुलिस और कोतवाली शहर पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। अभियान के तहत दोपहिया वाहन पर हेलमेट न पहनना, दोपहिया पर तीन सवारी बैठना, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट न बांधना, नशे की हालत में वाहन चलाना आदि नियमों का पालन कराने पर जोर दिया गया।

जनपद में अभियान के तहत 812 वाहनों के चालान किए गए। इनसे कुल 12 लाख 43 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। आरटीओ पुलिस ने विभिन्न जगहों पर एरियल चेकिंग कर पैंफलेट बांटे और वाहन चालकों को जागरूक किया।

हरदोई यातायात पुलिस और थाना पुलिस टीम ने जनपद में यातायात को मजबूत बनाने के लिए किए गए कार्य:

  • वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर/फॉग लाइट: 23
  • जागरूकता का आयोजन: 08

कार्रवाई का विवरण:

  • हेलमेट: 667
  • सीट बेल्ट: 53
  • नो पार्किंग: 32
  • तीन सवारी: 32
  • ड्राइविंग लाइसेंस: 43
  • विभिन्न नियमों का उल्लंघन: 18
  • गलत नंबर प्लेट: 49
  • अन्य: 14

Also Click : Hardoi : पुलिस लाइन से हुई चोरी का खुलासा - पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के गहने बरामद किए, चार महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow