हाथरस के चमत्कारी गणेश मंदिर में हरियाली तीज पर सजा भव्य फूल बंगला, 51 दीपों से हुई महाआरती
हाथरस के चमत्कारी गणेश मंदिर में हरियाली तीज पर भव्य फूल बंगला सजाया गया। 51 दीपों की महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
हाथरस शहर की होली वाली गली स्थित प्रसिद्ध श्री चमत्कारी गणेश महाराज मंदिर में हरियाली तीज और सावन महीने के प्रथम बुधवार के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। श्री गणेश मित्र सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान गणेश का अलौकिक हरियाली श्रृंगार कर भव्य फूल बंगला सजाया गया। इस दौरान प्रसादी का भी वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की।
उत्सव का मुख्य आकर्षण 51 दीपों से की गई भव्य महाआरती रही। इस विशेष आरती में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा और जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा उर्फ दीनू पंडित ने संयुक्त रूप से सहभागिता की। महाआरती संपन्न होने के बाद श्री गणेश मित्र सेवा मंडल के अध्यक्ष मनीष कुलवाल और समिति के अन्य सदस्यों ने अतिथियों का फूलमाला पहनाकर और पटका उड़ाकर भव्य स्वागत किया।
धार्मिक अनुष्ठान के अवसर पर संगठन के जिला महासचिव व हाथरस प्रभारी निशांत उपाध्याय, संजीव गोयल, पूनम शर्मा, अरुण शर्मा, मनोज उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, महिला मोर्चा नगर उपाध्यक्ष गुड़िया चौधरी और जय नारायण शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्र के श्रद्धालु मौजूद रहे।
Also Click : Lucknow: सीएम योगी आज अम्बेडकरनगर को देंगे ₹706.81 करोड़ की 194 विकास परियोजनाओं की सौगात
What's Your Reaction?



