Hathras News: तेज धूप और उमस ने की हालत खराब, पसीने से पूरे दिन भीगा रहा बदन
गर्मी के वार से लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही। तेज धूप और लू की मार से लोग बेहाल रहे। उमस ने भी खासा परेशान किया। बदन पूरे दिन पसीने से ...
By INA News Hathras.
हाथरस : तेज धूप और उमस ने नागरिको की हालत खराब कर दी , ज्यादातर लोग दोपहर में घर, दुकान और दफ्तरों के अंदर कूलर और एसी की ठंडी हवा में बैठे नजर आए। बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही न होने से दुकानदार भी हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे।
शाम ढलने के बाद गर्मी के तेवर कुछ नरम पड़े, तब जाकर बाजारों में रौनक लौटी। गर्मी के वार से लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही। तेज धूप और लू की मार से लोग बेहाल रहे। उमस ने भी खासा परेशान किया। बदन पूरे दिन पसीने से भीगा रहा। दिन की शुरुआत ही उमस भरी गर्मी के साथ हुई।
जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी के तेवर तल्ख होते गए। दोपहर में धूप की किरणें तन झुलसाती महसूस हुई। बेहद जरूरी कार्यों से ही लोग घरों से बाहर निकले, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग मजबूरी में घरों से बाहर निकले भी तो सिर से पांव तक शरीर को ढंककर निकले।
ज्यादातर लोग दोपहर में घर, दुकान और दफ्तरों के अंदर कूलर और एसी की ठंडी हवा में बैठे नजर आए। बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही न होने से दुकानदार भी हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे। शाम ढलने के बाद गर्मी के तेवर कुछ नरम पड़े, तब जाकर बाजारों में रौनक लौटी।
What's Your Reaction?











