Hardoi: होली पर महिलाओं को तोहफा: उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क रिफिल सब्सिडी वितरण। 

होली के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित उज्जवला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया

By INA News Desk
Feb 28, 2026 - 20:28
35 Views
Hardoi: होली पर महिलाओं को तोहफा: उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क रिफिल सब्सिडी वितरण। 
होली पर महिलाओं को तोहफा: उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क रिफिल सब्सिडी वितरण। 

हरदोई: होली के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित उज्जवला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया, जिसका लाइव प्रसारण जनपद मे किया गया। जनपद के रसखान प्रेक्षागृह मे महिलाओं को उज्जवला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती  द्वारा  10 लाभार्थियों   को प्रतीकात्मक  चेक दिए गए जिसमे सभी वर्ग  के लाभार्थी  सम्मिलित रहे  । मा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि आज होली के अवसर पर महिलाओं को उज्जवला निशुल्क रिफिल वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा महिलाओं के लिये अनेकों योजनाये चलायी जा रही है, जिससे वे स्वावलम्बी बने। सरकार होली व दीपावली पर निशुल्क सिलेडर रिफिल की सुविधा दे रही है, जिससे महिलाओं को धुये से आजादी मिली जिससे उनके स्वास्थ्य पर आज सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। जिला पंचायत अध्यक्षा प्रेमावती जी ने कहा कि सरकार अपनी घोषणा के मुताबिक समाज की बेहतरी के लिए काम कर रही है। उसी क्रम में आज उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के माध्यम से महिलाओं के जीवन मे परिवर्तन आया है। कार्यक्रम मे अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम ,जिला उज्जवला समन्वयक विशाल पोरवाल  तथा  भारी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। 

Also Read- Hardoi: हरदोई के टेनी गांव में चकबंदी चौपाल का विरोध, किसानों ने लगाए नारे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow