Hardoi: सवायजपुर में विकास को गति- विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के प्रयास से चार नई सड़कों को मंजूरी।
क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से सवायजपुर क्षेत्र में चार नई सड़कों के निर्माण
सवायजपुर। क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से सवायजपुर क्षेत्र में चार नई सड़कों के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना पर लगभग 412 लाख रुपये की लागत से करीब 6 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
स्वीकृत मार्गों में
-
गौटिया से जमालपुर
-
धीरपुर से अन्ना
-
नुर्रा से हरिपलापुर होते हुए मटका
-
ब्रह्मरौली से मिश्रनपुरवा
तक सड़क निर्माण शामिल है।
इन सड़कों के बन जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, साथ ही वर्षों से चली आ रही सड़क संबंधी समस्याओं का समाधान भी होगा। स्थानीय लोगों को बाजार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विधायक रानू ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और बेहतर सड़क नेटवर्क से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
सड़कों की स्वीकृति की खबर मिलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने शासन का आभार जताते हुए विधायक श्री रानू को धन्यवाद दिया और इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी ने ली स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 की प्रगति की विस्तृत समीक्षा।
What's Your Reaction?











