Shahjahanpur News: बंग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर मानवाधिकार रक्षा मंच ने जताई चिंता। 

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू बौद्ध सिख ईसाई पर हो रहे अत्याचार एवं हमले पर मानवाधिकार रक्षा मंच ने चिंता जताई है। जिसको लेकर....

By INA News Desk
Dec 2, 2024 - 19:27
52 Views
Shahjahanpur News: बंग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर मानवाधिकार रक्षा मंच ने जताई चिंता। 

रिपोर्ट- फै़याज़ उद्दीन साग़री 

  • 4 दिसंबर को खिरनीबाग रामलीला मैदान में जुटेंगा हिंदू समाज

शाहजहांपुर। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू बौद्ध सिख ईसाई पर हो रहे अत्याचार एवं हमले पर मानवाधिकार रक्षा मंच ने चिंता जताई है। जिसको लेकर मानवाधिकार रक्षा मंच ने ऐलान किया है कि 4 दिसम्बर को खिरनीबाग रामलीला मैदान में हिंदू समाज एकजुट होकर बंग्लादेश मे हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार पर आक्रोश जताते हुए राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा।

मानवाधिकार रक्षा मंच के विभाग प्रचार प्रमुख नरेंद्र शुक्ला ने बताया कि बंग्लादेश मे हिंदुओं सहित बौद्ध सिख ईसाई सभी अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार किया जा रहा है। महिलाओं बेटियों की इज्ज़त लूटी जा रही है। दुकानें जलाई जा रही है मकानों पर मुस्लिम समुदाय कब्जा कर रहा है। सारी अत्याचार की हदे मुस्लिम समुदाय ने पार कर दी है। अल्पसंख्यक समुदाय बंग्लादेश से पलायन करने को मजबूर है। वही रक्षा मंच के उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल ने बताया कि बंग्लादेश में हिंदुओं को चुन चुन कर मारा जा रहा है। उनको सुनने बाला कोई नही है। मुस्लिम समुदाय द्वारा हिंदुओं व बौद्ध समुदाय का बड़ी संख्या में नरसंहार किया गया है।

Also Read- अलौकिक महाकुम्भ- 26 नक्काशीदार मूर्तियां बनेंगी महाकुम्भ का आकर्षण, योगी सरकार के निर्देश पर 26 चौराहों को विशेष रूप देने की योजना।

हिंदुओ का नेतृत्व कर रहे इस्कान के सन्यासी चिन्मय कृष्ण दास को बंग्लादेश सरकार ने जेल में डाल दिया। जबकि उनकी पैरवी करने बाले दो बक़ीलों में एक की गोली मारकर हत्या कर दी गई तथा एक बकील का अपहरण कर लिया गया। उन्होंने बताया कि जिसके सम्बंध में हिंदुओ को अपनी आबाज बुलंद करने के लिए खिरनीबाग रामलीला मैदान में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मानवाधिकार रक्षा मंच के मंत्री सुरेंद्रनाथ बाल्मीकि, राम सिंह, मुनेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow