Sitapur: भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पुनर्गठन कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल
भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा डी गार्डन, खैराबाद में कार्यकर्ता पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम
संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर: भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा डी गार्डन, खैराबाद में कार्यकर्ता पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश राजवंशी ने की। इस अवसर पर जिले के विभिन्न ब्लॉकों, तहसीलों और बूथ स्तर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नए कार्यकर्ताओं ने भीम आर्मी भारत एकता मिशन की सदस्यता ग्रहण की।
जिलाध्यक्ष राकेश राजवंशी ने कहा कि संगठन को हर बूथ, गांव और वार्ड स्तर तक पहले से अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन कार्यकर्ताओं के विश्वास, एकजुटता और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान के सिद्धांतों पर चलता है। उन्होंने आरक्षण और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात भी कही।
कार्यक्रम में मंडल सहसंयोजक सुनील राठौर, जिला महासचिव विनोद गौतम, जिला कार्यकारी सदस्य अंकित भार्गव, जिला विधि सलाहकार एडवोकेट बीरुन कुमार, जिला महासचिव आर. चौधरी, जिला सहसंयोजक उर्मिला राही, जिला सहसंयोजक सोने खान, जिला प्रभारी विनोद भारती, जिला संगठन मंत्री डॉ. सुधीर राजवंशी, जिला सचिव राधेश्याम राजवंशी, जिला प्रचारक रेनू एसके बौद्ध, पूर्व जिला प्रभारी डॉ. सरोज गौतम, जिला सचिव सर्वेश गौतम, जिला कोषाध्यक्ष मधुरानी, तहसील सदर अध्यक्ष अनुपम गौतम, तहसील सदर सहसंयोजक सर्वेश गौतम, तहसील सदर मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार गौतम, खैराबाद ब्लॉक अध्यक्ष अंकित चौधरी, बिसवां तहसील अध्यक्ष पप्पू राजवंशी, मछरेहटा ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु राजवंशी, आकाश जाटव, पंकज राव, अमित पाल, सचिन चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?




