Sultanpur Patti: कोसी शिव मंदिर पर कार्तिक पूर्णिमा पर मेले में उमड़े सैकड़ो श्रद्धालु। 

घोसीपुरा  कोसी शिव मंदिर पर कार्तिक पूर्णिमा पर कोसी शिव मन्दिर मेले उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु और कोसी नदी में स्नान कर आस्था की  डुबकी लगाकर नमन

Nov 5, 2025 - 17:16
28 Views
Sultanpur Patti: कोसी शिव मंदिर पर कार्तिक पूर्णिमा पर मेले में उमड़े सैकड़ो श्रद्धालु। 
कोसी शिव मंदिर पर कार्तिक पूर्णिमा पर मेले में उमड़े सैकड़ो श्रद्धालु। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

सुल्तानपुर पट्टी: घोसीपुरा  कोसी शिव मंदिर पर कार्तिक पूर्णिमा पर कोसी शिव मन्दिर मेले उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु और कोसी नदी में स्नान कर आस्था की  डुबकी लगाकर नमन किया। वहीं श्रद्धालुओं ने खिचड़ी बनाकर वितरित की। और कोसी शिव मन्दिर घाट पर बच्चों का मुंडन भी कराया।

बुधवार को कोसी शिव मन्दिर पर कार्तिक पूर्णिमा के मेले में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कोसी नदी में स्नान कर श्रद्धा को नमन किया व श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का भोज बनाकर श्रद्धालुओं को वितरित की।श्रद्धालुओं ने कोसी मंदिर पर माथा टेका और मन्नते भी मांगी श्रद्धालुओं ने कोसी नदी किनारे बच्चों का मुंडन भी कराया। और नेग भी दिया।  इस दौरान कोसी नदी पुल पर जाम की स्थिति बनीं रहती है।

स्थिति को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।पुलिस प्रशासन ने वाहनों को हाईवे पर नहीं रुकने दिया । जिससे यातायात व्यवस्था दुरुस्त रही। भारी तादाद में श्रद्धालुओं के कोसी शिव मन्दिर घाट पहुंचने पर भीड़ का नजारा देखने को मिला। वहीं मसबासी चौकी प्रभारी ने बताया कि दो दिन के मेले का आयोजन किया गया है। प्रशासन की तरफ से पूरी व्यवस्था की गई है।

Uttarakhand: मनरेगा योजना की बाध्यता समाप्त की तो सोमवार को विकासखंड कार्यालय में डालेंगे ताले- मनदीप सिंह नरवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow