Sambhal: AIMIM के 20 विधायक जीतेंगे, बिहार को मिलेगा ओवैसी का डिप्टी सीएम, जिलाध्यक्ष का दावा।

एआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष ने बिहार की सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन पूरी तरह बौखलाहट और बेचैनी

By INA News Desk
Nov 5, 2025 - 17:03
130 Views
Sambhal: AIMIM के 20 विधायक जीतेंगे, बिहार को मिलेगा ओवैसी का डिप्टी सीएम, जिलाध्यक्ष का दावा।
असद अब्दुल्ला, जिलाध्यक्ष सम्भल
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: एआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष ने बिहार की सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन पूरी तरह बौखलाहट और बेचैनी में है, क्योंकि सीमांचल के मुसलमान अब अपनी कयादत खुद चुन चुके हैं। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एआइएमआइएम बिहार में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि इस बार सीमांचल की जनता जाग चुकी है और असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में प्रदेश में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि बिहार विधानसभा में एआइएमआइएम के कम से कम 20 विधायक चुने जाएंगे और राज्य में एआइएमआइएम का डिप्टी सीएम बनेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जमीनी स्तर पर मजबूत नेटवर्क खड़ा कर लिया है और जनता अब झूठे वादों वाली सियासत से ऊब चुकी है। तेजस्वी यादव द्वारा असदुद्दीन ओवैसी को चरमपंथी कहने पर जिलाध्यक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, जो ओवैसी साहब को चरमपंथी कह रहे हैं, वे खुद अपने बयानों से नफरत की राजनीति फैला रहे हैं। 14 तारीख को जनता ऐसे लोगों को उनके अंजाम तक पहुंचा देगी।

Also Read- बिहार चुनावी रैली में राहुल गांधी का विवादास्पद बयान: 'सेना और नौकरशाही पर 10 फीसदी आबादी का कंट्रोल, 90 फीसदी वंचित', भाजपा ने की कड़ी निंदा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement