Hathras: काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी में बनी सहमति

ग्राम कलवारी निवासी मुमताज ने 27 अगस्त को पति कइयम मलिक व ससुरालियों पर मारपीट, गाली-गलौज एवं अभद्र भाषा

Aug 29, 2026 - 21:32
8 Views
Hathras: काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी में बनी सहमति
दम्पति के साथ महिला थाना प्रभारी रितु तोमर

हाथरस। ग्राम कलवारी निवासी मुमताज ने 27 अगस्त को पति कइयम मलिक व ससुरालियों पर मारपीट, गाली-गलौज एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दी थी।मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला थाना प्रभारी रितु तोमर  ने दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग कराई। बातचीत के दौरान पति व ससुरालियों ने भविष्य में मारपीट और गाली-गलौज नहीं करने का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई की इच्छा नहीं जताई और आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने पर सहमति बनी।

Also Read- Lucknow Crime: लखनऊ में नगर निगम टीम पर जानलेवा हमला, उपनिरीक्षक की गर्दन दबाकर की अभद्रता, जांच शुरू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow