Hardoi: हरदोई में पीएम मोदी की प्रस्तावित रैली को लेकर भाजपा की अहम बैठक संपन्न। 

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर सोमवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी

By INA News Desk
Apr 27, 2026 - 16:24
50 Views
Hardoi: हरदोई में पीएम मोदी की प्रस्तावित रैली को लेकर भाजपा की अहम बैठक संपन्न। 
हरदोई में पीएम मोदी की प्रस्तावित रैली को लेकर भाजपा की अहम बैठक संपन्न। 

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर सोमवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 29 अप्रैल को जनपद हरदोई में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा एवं प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की।

बैठक के दौरान रैली की कार्ययोजना का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं और तैयारियों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि रैली में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधन को प्राथमिकता देने को कहा गया, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोग सहज रूप से कार्यक्रम में भाग ले सकें।

कमलेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के समर्पण और कार्यशैली से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री ने निरंतर देश के विकास के लिए कार्य किया है, जिसका परिणाम है कि भारत आज वैश्विक स्तर पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।

प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने कहा कि हरदोई की जनता प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उत्साहित है। भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर लोगों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह रैली संख्या और उत्साह दोनों ही दृष्टियों से ऐतिहासिक होगी।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिला इकाई रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकों के माध्यम से जिम्मेदारियां तय की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हरदोई के कोने-कोने से लोग ‘विकसित भारत’ के संकल्प के समर्थन में रैली में शामिल होंगे।

बैठक में क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री विमल सिंह, सह सोशल मीडिया संयोजक मनोज त्रिवेदी, सांसद अशोक रावत, विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, अलका गुप्ता, आकाश सिंह, सौरभ सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, रैली संयोजक ओम वर्मा, सह संयोजक सत्यम शुक्ला, मंत्री निर्देश राजपूत, सोशल मीडिया प्रभारी परेश लोहिया, आयुष सिंह, सह कार्यालय मंत्री मुकुल सिंह, आशा, आशुतोष बाजपेई, सह कोषाध्यक्ष कपिल मोहन, ऋतुराज त्रिपाठी, मुदित बाजपेई, अभय दीक्षित, रामजी गुप्ता, ऋषभ एवं देव गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Read- योगी आदित्यनाथ का बंगाल में हमला: बोले— TMC के गुंडों में जान बचाने की होड़, BJP के समर्थन में गरजे सीएम योगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow