MP News: बैतूल जिले में प्रधानमंत्री की अति महत्वकांक्षी योजना जलजीवन मिशन की हकीकत कागजो में पूरी, एक साल से ज्यादा हो गई अब तक नही आया नलों से पानी। 

योजना रीवाइस के नाम पर खूब खाई जा रही ठेकेदारों से रेवड़ी,हमेशा लगा रहता है कार्यालय में ठेकेदारों के जमावड़ा, उधर ग्रामीण बून्द बून्द को तरसे,एक साल से ज्यादा...

Mar 27, 2025 - 17:45
53 Views
MP News: बैतूल जिले में प्रधानमंत्री की अति महत्वकांक्षी योजना जलजीवन मिशन की हकीकत कागजो में पूरी, एक साल से ज्यादा हो गई अब तक नही आया नलों से पानी। 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश 

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में प्रधानमंत्री की अति महत्वकांक्षी योजना जलजीवन मिशन में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही है लेकिन जिले के जिम्मेदार पीएचई के ई ई के संरक्षण ठेकेदार जमकर मौज मना रहे है  इसी के चलते  योजना को रिवाइज के नाम पर लाखों का चूना  शासन को लगाया जा रहा है नल जल योजना की हालत जिले में बद से बदतर हो गई और भीषण गर्मी के चलते पानी के लिए ग्रामीण बून्द बून्द को तरस रहे है ताजा मामला चिचोली ब्लॉक के ग्राम बोड़ रैय्यत से सामने आया है जहाँ एक साल से अधिक हो जाने  के बावजूद ठेकेदार की मनमानी के चलते घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है  इसका नजारा साफ तौर पर देखा जा सकता है कि योजना पूरी भी नही हुई कि नलजल के पाइप फटने लगे है जिससे नल से जल आएगा या नही ये भी नही कहा जा सकता वहीं एक साल से अधिक होने के बाद भी ठेकेदारों के ये रवैया यह है कि नल जल अधूरी पड़ी है वही अब तक बोर में मोटर तक नही डाली गई न ही कनेक्शन किये गए। 

इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को अवगत भी कराया है कलेक्टर ने मौके पर पहुँचकर आश्वासन भी दिया था कि जल्दी ही काम पूरा होगा और काम गुणवत्तापूर्ण कराया जाएगा पर  भीषण गर्मी में बून्द बून्द को ग्रामीण  तरस रहे है और ठेकेदार अपनी मर्जी से किसी ग्रामीण तो छोड़िए सरपंच का भी फोन उठाना उचित नही समझते है अब इस भीषण गर्मी में ग्रामीण के सामने भारी जल संकट खड़ा हो गया इस मामले में विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उनका कहना यह था कि आपको हम कैमरा पर बाइट नही दे सकते आप जनसंपर्क अधिकारी का वर्शन लीजिये और कॉल उठाने की बात पर साहब ने सीधे कह दिया।

Also Read- MP News: जंगल मे मिले शव मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा- नाबालिग की हत्या कर जंगल में फेंकने वाले अपचारी बालक सहित दो आरोपी गिरफ्तार।

जिनसे हमारे संबंध है उन्ही के कॉल उठाते है हर एक कॉल नही उठा सकते हमारे पास समय नही है अब आपसे संबद्ध बनेंगे तो आपका भी कॉल उठा लेंगे अब जनता की समस्या से अवगत साहब को कैसे करवाया जाए यह सबसे बड़ा सवाल है अब देखना यह होगा कि इस खबर के चलने के बाद जिला कलेक्टर संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ क्या कार्यवाही करते है या भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पानी के लिए एक एक बुन्द के लिए यूँ ही तरसते रहना होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow