MP News: बैतूल में अपराधियों के हौसले बुलंद- एसपी कार्यालय के सामने 3 युवकों की जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल। 

बाइक को कट मारने को लेकर दो पक्षों के बीच मामूली विवाद हुआ था। कुछ देर बाद यह विवाद शांत हो गया और बाइक पर सवार तीन युवक अपने ...

Mar 26, 2025 - 17:27
 0  103
MP News: बैतूल में अपराधियों के हौसले बुलंद- एसपी कार्यालय के सामने 3 युवकों की जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल। 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में गुंडागर्दी इस कदर हावी है इसके नए नए मामले सामने आते ही जा रहे है ताजा मामला जिला मुख्यालय का सामने आया है जहाँ  देर रात एक हिंसक घटना सामने आई है, एसपी कार्यालय चौक पर आधा दर्जन युवकों ने तीन युवकों के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों ने इसकी शिकायत गंज थाने में दर्ज कराई है, जहां चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात 10 से 11 बजे के बीच हुई। शुरुआत में रेन बसेरा चौक पर बाइक को कट मारने को लेकर दो पक्षों के बीच मामूली विवाद हुआ था। कुछ देर बाद यह विवाद शांत हो गया और बाइक पर सवार तीन युवक अपने घर की ओर रवाना हो गए। लेकिन जिन लोगों से उनका विवाद हुआ था, वे उनकी राह देख रहे थे। जैसे ही तीनों युवक एसपी कार्यालय चौक पहुंचे, वहां पहले से मौजूद 4 से 5 लोगों ने उन्हें रोक लिया और पत्थर, लकड़ी, और डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मारपीट की पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Also Read- Madhya Pradesh News: सनकी पति ने हथौड़ा मारकर बच्चों के साथ सो रही पत्नी को उतारा मौत के घाट।

मारपीट में घायल हुए युवकों में से एक, अनुज वाघमारे, ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों - हर्षित बिंजरे, दीपक दवडे, रवि बिंजरे, और आयुष वराठे, जो ग्रीन सिटी के निवासी बताए जा रहे हैं - के खिलाफ मारपीट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। गंज थाना टीआई अरविंद कुमरे ने बताया कि शिकायत के साथ-साथ पुलिस को कुछ वीडियो फुटेज भी प्राप्त हुए हैं। इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मारपीट की घटना साफ तौर पर देखी जा सकती है।

वीडियो में कुछ युवक तीन लोगों पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें हथियारों का इस्तेमाल भी दिखाई दे रहा है। इस वीडियो ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है और पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। टीआई अरविंद कुमरे ने कहा कि वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है और इसके आधार पर अन्य संदिग्धों की भी पहचान की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।