Bajpur: वन्नाखेड़ा में खनन से भरे डंपर ने बेलगाड़ी को उड़ाया चालक घायल। 

बन्नाखेड़ा क्षेत्र में खनन सामग्री से भरे तेज रफ्तार डंपर ने बैलगाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे बैलगाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि

Dec 10, 2025 - 14:51
50 Views
Bajpur: वन्नाखेड़ा में खनन से भरे डंपर ने बेलगाड़ी को उड़ाया चालक घायल। 
वन्नाखेड़ा में खनन से भरे डंपर ने बेलगाड़ी को उड़ाया चालक घायल। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। बन्नाखेड़ा क्षेत्र में खनन सामग्री से भरे तेज रफ्तार डंपर ने बैलगाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे बैलगाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि बैलगाड़ी चालक घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने बैलगाड़ी और डंपर को कब्जे में ले लिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बाजपुर के ग्राम बन्नाखेड़ा निवासी मलखान सिंह बैलगाड़ी पर सवार होकर इटव्वा से बन्नाखेड़ा की ओर आ रहा था कि पीछे से आ रहे खनन सामग्री से भरे एक तेज रफ्तार डंपर ने बैलगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे बैलगाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मलखान सिंह घायल हो गया। मार्ग दुर्घटना को देख आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए, वहीं सूचना मिलते ही बन्नाखेड़ा चौकी के अपर उप निरीक्षक भरत सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने डंपर ओर बैलगाड़ी को कब्जे में ले लिया। जबकि घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस दौरान बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज अशोक कांडपाल ने बताया कि मार्ग दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।जिसमें बैलगाड़ी चालक घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Also Read- Lucknow : मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिलाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश, 13 दिसंबर को सभी जिलों में आयोजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow