Bajpur: छात्र-छात्राओं को दी कानून की जानकारी। 

केलाखेड़ा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विश्व मानवाधिकार दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन कर छात्र-छात्राओं

Dec 10, 2025 - 14:56
39 Views
Bajpur: छात्र-छात्राओं को दी कानून की जानकारी। 
छात्र-छात्राओं को दी कानून की जानकारी। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। केलाखेड़ा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विश्व मानवाधिकार दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को कानूनी जानकारी दी गई। बुधवार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देशन में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज केलाखेड़ा में पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने विश्व मानवाधिकार दिवस पर एवं राष्ट्रीय लोक अदालत,स्थाई लोक अदालत व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर की ओर से मिलने बाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

मोहम्मद शहीद ने कहा कि भारत में मानव अधिकार की मुख्य विशेषताओं में सार्वभौमिकता,अविभाज्यता, समानता और गैर-भेदभाव शामिल हैं। इस मौके पर रामनारायण गुप्ता, प्रभाकर तिवारी,राजीव कुमार,आनंदपाल सिंह,ओम प्रकाश,अनुराग मिश्रा,बबीता पंत, प्रीति चौधरी, जावेद अली,निशा परवीन आदि थे।

Also Read- Bajpur: पुलिस ने 30 वाहनों के चालान काटे तीन वाहन सीज किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow