Independence Day 2025: हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, हरदोई मे शान से लहराया गया तिरंगा। 

Hardoi: जनपद हरदोई मे 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के भाव व् हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती ....

Aug 15, 2025 - 14:58
56 Views
Independence Day 2025: हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, हरदोई मे शान से लहराया गया तिरंगा। 
Independence Day 2025: हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, हरदोई मे शान से लहराया गया तिरंगा। 

Hardoi: जनपद हरदोई मे 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के भाव व् हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा द्वारा जिला पंचायत परिसर व् पीके डायग्नोस्टिक्स एण्ड रिसर्च हॉस्पिटल हरदोई मे ध्वजारोहण कर, स्वतंत्रता संग्राम मे अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर सेनानियों के सम्मान मे क्षेत्रवासियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई।

इसी क्रम मे अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने जिला पंचायत परिसर मे स्थापित अमर शहीदों व् स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमा व् छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन समर्पित कर, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और प्रगति मे योगदान प्रदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्यगण, जिला पंचायत तथा पीके डायग्नोस्टिक्स परिवार व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने व तिरंगा फहराने को प्रेरित किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow