इनर व्हील क्लब द्वारा आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य और ‘हर घर तिरंगा’ पर कार्यशाला का आयोजन।

Hardoi: इनर व्हील क्लब हरदोई DOD द्वारा आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ...

By INA News Desk
Aug 13, 2025 - 17:00
41 Views
इनर व्हील क्लब द्वारा आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य और ‘हर घर तिरंगा’ पर कार्यशाला का आयोजन।
इनर व्हील क्लब द्वारा आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य और ‘हर घर तिरंगा’ पर कार्यशाला का आयोजन।

Hardoi: इनर व्हील क्लब हरदोई DOD द्वारा आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर  माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।

मुख्य वक्ता के रूप में ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्या इंदु शुक्ला, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुमन वर्मा, शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. ज़ैरा ज़ैदी तथा शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रो. सरिता यादव ने मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
साथ ही, ‘हर घर तिरंगा’ विषय पर राजनीतिक विज्ञान की सहायक प्राध्यापिका डॉ. अंजु ने तिरंगे के सम्मान एवं उससे जुड़ी जानकारियां साझा कीं।

क्लब अध्यक्ष पारुल तिवारी ने सफल आयोजन हेतु प्राचार्या, वक्ताओं, प्रोफेसरों, अपनी टीम एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष इंदु शुक्ला, सचिव सोनिया मिश्रा, सीपीसीसी रागिनी तिवारी, रेनू शुक्ला, गीता त्रिवेदी सहित कॉलेज के कई प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : खेत में कूड़ा डालने और धमकी की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow