सहारनपुर कलक्ट्रेट मस्जिद मामले में जमीअत उलमा-ए-हिंद और पूर्व सांसद की बैठक, कानूनी लड़ाई पर रणनीति तैयार

सहारनपुर कलक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण को लेकर जमीअत उलमा-ए-हिंद के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान से मुलाकात की और कानूनी पहलुओं पर चर्चा की।

By INA News Desk
Sep 8, 2026 - 23:11
4 Views
सहारनपुर कलक्ट्रेट मस्जिद मामले में जमीअत उलमा-ए-हिंद और पूर्व सांसद की बैठक, कानूनी लड़ाई पर रणनीति तैयार

सहारनपुर कलक्ट्रेट मस्जिद मामले में जमीअत उलमा-ए-हिंद और पूर्व सांसद की महत्वपूर्ण बैठक, संवैधानिक और कानूनी रास्ते पर दिया जोर

सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को प्रशासन द्वारा हटाए जाने के प्रकरण में जमीअत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान से उनके निवास पर मुलाकात की। इस बैठक के दौरान मस्जिद पक्ष के अधिवक्ता नौशाद अहमद ने प्रतिनिधियों को मामले से जुड़े विधिक तथ्यों, वर्तमान स्थितियों और आगामी अदालती प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।

वार्ता के दौरान मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने मामले के सभी कानूनी पहलुओं की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में ठोस तथ्यों और विधिक मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए संवैधानिक दायरे में ही प्रयास किए जाने चाहिए। पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि यह प्रकरण स्थानीय समाज के लिए अत्यंत संवेदनशील है और इसमें सभी वर्गों व जिम्मेदार लोगों के साथ सतत संवाद बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने सामाजिक सौहार्द को सर्वोपरि बताते हुए मामले को लोकतांत्रिक और कानूनी माध्यमों से हल करने पर बल दिया और प्रतिनिधिमंडल को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में उपस्थित विभिन्न राज्यों व जिलों से आए धार्मिक व सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी उपस्थित सदस्यों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि न्याय की इस प्रक्रिया को पूर्ण संयम, गंभीरता और कानूनी तरीकों से आगे बढ़ाया जाएगा।

मुलाकात के दौरान दिल्ली जमीअत उलमा के अध्यक्ष मौलाना कासिम नूरी, हरियाणा-पंजाब व हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मौलाना अली हसन मजाहिरी, दिल्ली के महासचिव मौलाना यूसुफ कासमी, राष्ट्रीय सचिव मौलाना अजीमुल्लाह कासमी, सहारनपुर जिलाध्यक्ष मौलाना गुलफाम, महासचिव मौलाना सरताज कासमी, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना फरीद मजाहिरी सहित कई अन्य स्थानीय जन प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Click : Kisan News: हरदोई में रबी 2026-27 के लिए तोरिया-सरसों बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, किसान जल्द करें आवेदन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow