सहारनपुर में यूट्यूबर हुदा जरीवाला गिरफ्तार, सर्किट हाउस में हंगामे के आरोप में पुलिस ने भेजा जेल
सहारनपुर में सर्किट हाउस में हंगामे और उत्तेजित व्यवहार के आरोप में यूट्यूबर हुदा जरीवाला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच यूट्यूबर हुदा जरीवाला को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई सर्किट हाउस में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के चलते की गई है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विपक्ष के नेता लाल बिहारी यादव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय के आगमन के दौरान सर्किट हाउस में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। इस दौरान सुरक्षा घेरे में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने जब हुदा जरीवाला को रोका, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बहस और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित करने और समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके उत्तेजित व्यवहार के कारण परिसर में शांति व्यवस्था प्रभावित होने लगी।
मामले को बिगड़ता देख पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत हिरासत में ले लिया। इसके बाद उनके खिलाफ बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के अंतर्गत कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने नियमानुसार उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से प्राप्त आदेश के बाद उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया।
Also Click : Hardoi News: सण्डीला तहसील में खाद्य एवं रसद विभाग का जनता दिवस, 141 आवेदन प्राप्त; 53 का मौके पर निस्तारण
What's Your Reaction?







