Hardoi: ज्योति कलश रथ यात्रा का हरदोई में भव्य स्वागत। 

शांतिकुंज, हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा दो दर्जन से अधिक जनपदों से होती हुई शुक्रवार को हरदोई जनपद पहुंची, जहां

Nov 21, 2025 - 19:18
29 Views
Hardoi: ज्योति कलश रथ यात्रा का हरदोई में भव्य स्वागत। 
ज्योति कलश रथ यात्रा का हरदोई में भव्य स्वागत। 

हरदोई (अम्बरीष कुमार सक्सेना)
शांतिकुंज, हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा दो दर्जन से अधिक जनपदों से होती हुई शुक्रवार को हरदोई जनपद पहुंची, जहां जगह-जगह यात्रा का उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। आध्यात्मिक जागरण और संस्कार निर्माण के संदेश के साथ आगे बढ़ रही इस यात्रा ने स्थानीय लोगों में खासा उत्साह पैदा किया।

रथ यात्रा के टोली नायक समर बहादुर सिंह ने रानी लक्ष्मीबाई, मीराबाई, शहीद भगत सिंह सहित अनेक देशभक्तों के जीवन मूल्यों और प्रेरणादायक प्रसंगों को उपस्थित लोगों से साझा किया। वहीं सूर्यांश और शंभू जी ने यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बच्चों और बड़ों को प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप कर सकारात्मकता व संस्कारों को जीवन में उतारना चाहिए।

यात्रा श्री डालसिंह मेमोरियल स्कूल पहुंची, जहां प्रबंधक मुकेश सिंह, प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी, भूमिका सिंह, विनीता त्रिवेदी, आरती वर्मा, प्रज्ञा द्विवेदी, कविता गुप्ता, कोमल यादव, सोनम शुक्ला, नीलम देवी, स्वाती अवस्थी, पूजा चंदेल, रामप्रकाश पांडेय, आयुष यादव और अभिनव सिंह सहित विद्यालय के बड़ी संख्या में बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने ज्योति कलश रथ यात्रा का स्वागत करते हुए इसके संदेशों को सार्थक और प्रेरणादायी बताया।

Also Read- Hardoi: गैस रिसाव से स्कूल में हड़कंप — 12 छात्राएं केजीएमयू लखनऊ रेफर, सीएमओ का विभागीय पत्र उठा रहा सवाल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow