Hardoi: मतदाता एक ही मतदेय स्थल के लिए गणना प्रपत्र भरकर जमा करें- अपर जिलाधिकारी

अपर जिलाधिकारी न्यायिक/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने जनपदवासियों को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग

Nov 21, 2025 - 19:09
40 Views
Hardoi: मतदाता एक ही मतदेय स्थल के लिए गणना प्रपत्र भरकर जमा करें- अपर जिलाधिकारी
मतदाता एक ही मतदेय स्थल के लिए गणना प्रपत्र भरकर जमा करें- अपर जिलाधिकारी

Hardoi: अपर जिलाधिकारी न्यायिक/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने जनपदवासियों को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता 01.01. 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुरीक्षण की कार्यवाही की जा रही है, जिसमें बूथ लेबल अधिकारी द्वारा घर-घर जाकर मतदाता को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए संबंधित मतदाताओं से भरे हुये गणना प्रपत्र प्राप्त किये जा रहे है।

उन्होने बताया कि ऐसे मतदाता जिनका नाम विधानसभी निर्वाचक नामावली 2025 में एक से अधिक मतदेय स्थल अथवा निर्वाचन क्षेत्र में अंकित है, वह मतदाता एक ही स्थान पर अपना गणना प्रपत्र भरकर बूथ लेबल अधिकारी को उपलब्ध करायें और यदि उनके द्वारा दोनों मतदेय स्थल या विधानसभा क्षेत्र में गणना प्रपत्र भरकर बीएलबो को जमा किया जाता है और यह सिद्व हो जाता है कि उक्त मतदाता द्वारा दो जगह गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ क पास जमा किया है, तो उसके विरूद्व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की जायेगी, जिसमें मतदाता को एक वर्ष कारावास या जुर्मान या दोनों से दण्डित किया जायेगा, जिसके लिए उक्त मतदाता स्वयं जिम्मेदार होगा।

Also Read- Hardoi: गैस रिसाव से स्कूल में हड़कंप — 12 छात्राएं केजीएमयू लखनऊ रेफर, सीएमओ का विभागीय पत्र उठा रहा सवाल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow