Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने स्टार संदर्भों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश। 

कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में  16 अक्टूबर से 11 नवम्बर 2025 तक के स्टार संदर्भों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी

Nov 21, 2025 - 19:04
36 Views
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने स्टार संदर्भों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश। 
जिलाधिकारी अनुनय झा ने स्टार संदर्भों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश। 

Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में  16 अक्टूबर से 11 नवम्बर 2025 तक के स्टार संदर्भों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्वयं आख्या का अवलोकन किया और शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता परखी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए।

जाँचकर्ता अधिकारी मौके पर अवश्य जाए तथा शिकायतकर्ता से संपर्क करे। स्टार सन्दर्भों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये। भूमि विवाद के निस्तारण के लिए धारा 116 के मामलों को तेजी से निपटाया जाये। चकरोड की पैमाइश के प्रकरण लंबित न रखे जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: गैस रिसाव से स्कूल में हड़कंप — 12 छात्राएं केजीएमयू लखनऊ रेफर, सीएमओ का विभागीय पत्र उठा रहा सवाल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow