Kanpur News: केस्को ने अपने बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए विशेष छूट के साथ ओटीएस योजना को किया लॉन्च। 

केस्को ने अपने बकायेदार उपभोक्ताओं से भुगतान कराने के लिए ओटीएस योजना को लॉन्च किया है। विशेष छूट के साथ केस्को....

Dec 4, 2024 - 14:13
 0  75
Kanpur News: केस्को ने अपने बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए विशेष छूट के साथ ओटीएस योजना को किया लॉन्च। 

कानपुर। केस्को ने अपने बकायेदार उपभोक्ताओं से भुगतान कराने के लिए ओटीएस योजना को लॉन्च किया है। विशेष छूट के साथ केस्को एमडी सैमुअल पॉल ने जल्दी आए, एकमुश्त भुगतान कर, ज्यादा लाभ पाए योजना की जानकारी प्रेसवार्ता कर दी। 

इस दौरान एम डी ने बताया कि 15 दिसंबर से 31 जनवरी तक विशेष छूट के साथ 3 चरणों में ओटीएस योजना चलेगी। घरेलू उपभोक्ता, वाणिज्यिक उपभोक्ता, निजी संस्थान उपभोक्ता, लघु एवं माध्यम उद्योग उपभोक्ता और पी डी बकायेदार धनराशि को एकमुश्त या किश्तों में भुगतान कर लाभ पा सकते है। केस्को में लगभग ढाई लाख बकायेदार है और 3 हजार 8 सौ 99 करोड़ रुपए का बकाया है।

Also Read- Kanpur News: उत्तर प्रदेश में बिजली के निजीकरण के निर्णय के खिलाफ माकपा ने सौपा ज्ञापन।

इस ओटीएस योजना से केस्को को अधिक धनराशि प्राप्त करने के लक्ष्य है। साथ ही केस्को एमडी ने अपील करी है कि उपभोक्ताओं को आफिसों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है बल्कि घर बैठे 1912 पर कॉल कर समस्या, शिकायत और योजना का लाभ ले सकते है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।