Hardoi News: इण्टरमीडिएट मे कृष्णानन्द द्विवेदी एवं हाईस्कूल में अंशिका द्विवेदी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान। 

सण्डीला नगर के सेन्ट थेरेसा स्कूल  का नाम रोशन करने वाले छात्रों मे  कृष्णानन्द द्विवेदी ने 91.75 प्रतिशत अंक प्राप्त करके इण्टरमीडिएट परीक्षा...

By INA News Desk
Apr 30, 2025 - 19:50
46 Views
Hardoi News: इण्टरमीडिएट मे कृष्णानन्द द्विवेदी एवं हाईस्कूल में अंशिका द्विवेदी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान। 

रिपोर्ट- मुकेश सिंह 

संडीला /  हरदोई। आई० सी० एस० सी० एवं आई० एस० सी० बोर्ड ने  हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया , जिसमे संडीला सेन्ट थेरेसा   स्कूल के सभी छात्रों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।

इस बोर्ड से संचालित सण्डीला नगर के सेन्ट थेरेसा स्कूल  का नाम रोशन करने वाले छात्रों मे  कृष्णानन्द द्विवेदी ने 91.75 प्रतिशत अंक प्राप्त करके इण्टरमीडिएट परीक्षा में टॉप किया वहीं, अंशुमान सिंह 90.75 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान पर रहे, विद्यालय के शुभ गुप्ता ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान अर्जित किया  वहीं हाईस्कूल में अंशिका द्विवेदी 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रहीं।

Also Read- Hardoi News: मातृशक्ति के देश के विकास में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता- प्रियंका रावत

शुभ्रा रावत ने 90 प्रतिशत, तथा अराध्या पाण्डे ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य  फादर जॉन पॉल बारा एवं समस्त शिक्षकगणों ने बच्चों की सफलता पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow