Hardoi: रेशम देवी सती मंदिर में 24 कुंडीय महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा संपन्न, भाजपा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू रहे मौजूद।
थाना क्षेत्र के इकनौरा गांव स्थित रेशम देवी सती मंदिर पर शनिवार को गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 24 कुंडीय महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारम्भ किया
हरपालपुर/ हरदोई। थाना क्षेत्र के इकनौरा गांव स्थित रेशम देवी सती मंदिर पर शनिवार को गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 24 कुंडीय महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारम्भ किया गया।इस अवसर पर भाजपा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने कार्यक्रम में पहुंचकर विद्वतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
हरपालपुर विकास खण्ड के इकनौरा गांव में गायत्री परिवार द्वारा पूर्व ब्लॉक प्रमुख बलराम सिंह यादव के संयोजन में शनिवार से आयोजित 24 कुंडीय महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा का बैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारम्भ किया गया।इस अवसर पर क्षेत्र के भाजपा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने इकनौरा गांव पहुंचकर आयोजन में सम्मिलित होकर विद्वतजनों का आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी,अमित गुप्ता,दीपांशु सिंह,निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राकेश मिश्रा,अजय शुक्ल ,पुष्पेंद्र सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











