Kushinagar : कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव शुरू, 300 विदेशी प्रतिनिधि जुटे, विश्व को बुद्ध चाहिए का संदेश दिया
कॉन्क्लेव के शुभारंभ से पहले जनपद के सर्किट हाउस में माननीय विधायकगण, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ भारतीय जनता पार्टी की जिला कोर कमेटी तथा जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक आ
कुशीनगर। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में मंगलवार को तीन दिवसीय इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव का शुभारंभ हुआ। परिसर में आयोजित उद्घाटन सत्र में प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उत्तर प्रदेश संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में थाईलैंड, जापान, म्यांमार, वियतनाम, श्रीलंका और नेपाल सहित कई बौद्ध देशों के लगभग 300 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में दुनिया को युद्ध नहीं, बल्कि बुद्ध के शांति, करुणा और सह-अस्तित्व के संदेश की आवश्यकता है। कॉन्क्लेव के दौरान भगवान बुद्ध के जीवन, उनके सिद्धांतों और धम्म पर गहन मंथन किया जाएगा। महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में ‘धम्म डायलॉग’ के माध्यम से विश्वभर से आए बौद्ध भिक्षु शांति, सह-अस्तित्व और मानवता जैसे विषयों पर विचार साझा करेंगे।बौद्ध देशों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न बौद्ध देशों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें उनकी संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक विरासत की झलक देखने को मिल रही है। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसे वैश्विक सांस्कृतिक संगम का प्रतीक बताया।
कॉन्क्लेव के लिए पूरे कुशीनगर को सजाया गया है। आयोजन के लिए कई प्रमुख स्थलों को विकसित किया गया है, जहां साधना शिविर, पेंटिंग प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इस दौरान प्रसिद्ध गायक और लोकगायक समेत कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
कॉन्क्लेव से पहले बैठक की गई
कॉन्क्लेव के शुभारंभ से पहले जनपद के सर्किट हाउस में माननीय विधायकगण, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ भारतीय जनता पार्टी की जिला कोर कमेटी तथा जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, विकास कार्यों, जनकल्याण योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा विभिन्न प्रस्तावों की समीक्षा की गई।
कॉन्क्लेव के शुभारंभ के बाद भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन एवं पूजन किया गया। इस अवसर पर कहा गया कि यह पावन स्थल करुणा, शांति और अहिंसा के उस संदेश की याद दिलाता है, जो आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक है।
कुशीनगर में बुद्धिस्ट सर्किट का भी शुभारंभ
इसी अवसर पर कुशीनगर में बुद्धिस्ट सर्किट का भी शुभारंभ किया गया। यह सर्किट भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों को जोड़ता है, जिनमें उनके जन्म, ज्ञान प्राप्ति, प्रथम उपदेश और महापरिनिर्वाण से संबंधित स्थल शामिल हैं। प्रशासन ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ट्रैफिक और पार्किंग का विशेष प्रबंधन किया गया है। कुल मिलाकर, कुशीनगर से एक बार फिर पूरी दुनिया को शांति, करुणा और भाईचारे का संदेश देने की पहल शुरू हो गई है। यह इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव न केवल आध्यात्मिक संवाद का मंच बनेगा, बल्कि कुशीनगर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान भी दिलाएगा।
Also Click : Sambhal: जिलाध्यक्ष से बदसलूकी, CM को दी गालियां - अज्ञात युवक पर मारपीट और धमकी का आरोप।
What's Your Reaction?









